चाइनीज भेल बनाने की रेसिपी | Chinese bhel food recipe in hindi

0

चाइनीज भेल बनाने की रेसिपी Chinese bhel food recipe in hindi

चाइनीज खाना हमें चाइना की देन है| आज यह पुरे भारत देश में बहुत अधिक पसंद की जाने वाली रेसिपी है| बड़े से बड़े रेस्तरां हो या गली नुक्कड़ सभी जगह चाइनीज खाने का बोल बाला है| चाइनीज बच्चों बड़ो सभी को पसंद आता है| अगर सही चाइनीज खाने की बात की जाये तो यह बहुत कम तेल और बिना मसालों के बनता है| चाइना में चाइनीज फ़ूड उबालकर ढेर सारी सब्जियों को थोड़ा से तेल में हल्का पकाकर बनाया जाता है| लेकिन हम भारतीय हर खाने में अपना स्वाद डाल देते है| हम भारतियों को तेज मसाले और तेल वाली चीज़े पसंद आती है| आज में आपको एक चाइनीज भेल रेसिपी बताउंगी, लेकिन अपने भारतीय स्वाद के साथ|

Chinese bhel food recipe in hindi

भेल का नाम तो आपने सुना ही होगा और बड़े चाव से खाया भी होगा| भेल सुनते ही आपके दिमाग में मुरमुरे से बनी तीखी मीठी चटपटी भेल याद आती होगी, जिसका नाम सुनते ही मुहं में पानी आ जाता है| लेकिन आपने कभी सोचा है, चाइना में भेल कैसे बनती होगी, वहां तो लोग नूडल्स चावल ही खाते है| मैं आपको बताती हूँ, चाइना में भी लोग भेल खाते है लेकिन अपनी style में बनी chinese bhel|

बम्बई की भेल दुनिया भर में महशूर है, वहां ठेलों में मिलने वाली भेल बड़े से बड़े लोग भी स्वाद लेकर खाते है| आजकल मुंबई में मुरमुरे से बनी भेल के साथ साथ चाइनीज भेज भी मिलती है, यह वहां का पसंदीदा स्ट्रीट फ़ूड है| आज में आपको भेल का एक अनूठा रूप बताउंगी| यह फ्राई नूडल्स और बहुत सारी सब्जियों से बनता है, जिसमें चटपटे स्वाद के लिए हम टोमेटो और शैज्वान सॉस (sajwan sauce) मिलाते है| ये सॉस सभी सब्जियों और नूडल्स को एक साथ बांधता है| Chinese bhel में बहुत सारे कलर होते है, जो दिखने में बहुत सुंदर होते है| इसे हम हरे प्याज से सजाते है, जो इसे और रंगबिरंगा बना देता है| चाइनीज भेल शैज्वान सॉस (sajwan sauce) की वजह से थोडा तीखा होता है, लेकिन टोमेटो सॉस की मिठास उस तीखेपन को कम कर देती है|

चाइनीज भेल बनाने की रेसिपी Chinese bhel food recipe in hindi

मात्रा 2 लोगों के लिए

तैयारी का समय – 15 min

बनाने का समय – 5 min

चाइनीज भेल बनाने के लिए सामग्री (Chinese bhel banane ka saman)–

  • 1 पैकेट नूडल्स
  • 1 tbsp बारीक़ कटा लहसून
  • 1 मध्यम प्याज लम्बा कटा हुआ
  • ¼ कप हरे प्याज का हरा और सफ़ेद हिस्सा बारीक़ कटा हुआ
  • ¼ कप पतली लम्बी कटी शिमला मिर्च
  • ¼ कप पतली लम्बी कटी गाजर
  • ¼ कप पतली लम्बी कटी पत्ता गोभी
  • 5 बड़े चम्मच तेल
  • 2 tbsp शैज्वान सॉस
  • 2 tbsp टोमेटो सॉस
  • नमक स्वादानुसार

चाइनीज भेल बनाने की विधि (How to make Chinese bhel )–

  • सबसे पहले एक गहरे बर्तन में पानी उबलने रख दें| पानी में थोडा सा नमक और कुछ बूंदे तेल की डालें| पानी जब उबलने लगे, तब गैस बंद कर दें| अब उसमे Noodles डाल दें| 7-8 min के लिए ढक दें| अब नूडल्स को एक छन्नी में निकाल लें| और उपर से ठंडा पानी डालें जिससे ये चिपके नहीं|
  • एक कढ़ाई में तेल गर्म करें, Noodles जब अच्छे से ठंडा हो जाये| तब गर्म तेल में हाथ से फैलाते हुए नूडल्स डालें और उन्हें कुरकुरा होने तक सेंकें| इन Noodles को एक पेपर में निकाल लें, जिससे एक्स्ट्रा तेल निकल जाये| अब इन नूडल्स को आप एयर टाइट डिब्बे में बंद कर के रखे और जब भी चाइनीज भेल बनाना चाहें, इन्हें उपयोग करें|
  • नूडल्स आप कभी भी फ्राई करके रख सकती है, जिससे चाइनीज भेल बनाते समय आपके समय की बचत होगी और वह झटपट बन जाएगी|
  • अब एक पैन में 1 tbsp तेल गर्म करें, तेल अच्छा गर्म होने पर तेज आंच पर ही लहसून डालें| ½ min तक लहसून को तेज आंच पर ही पकाएं| अब इसमें प्याज डालें, उसे भी तेज आंच पर 1 min हिलाते हुए पकाएं|

विशेष टिप – चाइनीज भेल रेसिपी में सब्जियां तेज आंच पर पकती है, क्यूंकि इन्हें बहुत अधिक नहीं पकाया जाता है, इनका बस कच्चापन दूर किया जाता है|

  • प्याज के बाद इसमें शिमला मिर्च , गाजर, पत्ता गोभी मिलाएं| इन्हें भी तेज आंच पर जल्दी जल्दी हिलाएं और 1 min पकाएं|
  • अब इसमें हरी प्याज का हरा हिस्सा, नमक, शैज्वान सॉस (शैज्वान सॉस आपको बना बनाया बाजार में आसानी से मिल जायेगा, अगर आप इसे घर पर बनाना चाहती है तो मुझे बताएं, मैं अपने अगले आर्टिकल में उसकी रेसिपी आपके साथ शेयर करुँगी) और टोमेटो सॉस मिलाएं| ½ min और पकाएं फिर गैस बंद कर दें|
  • पैन से मिक्सचर को एक बाउल में निकालें और इसमें फ्राई नूडल्स डालें| इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें, जिससे सब्जियां और नूडल्स मिक्स हो जाएँ|
  • प्लेट में उपर से हरे प्याज के पत्ते से सजाकर serve करें|

विशेष टिप – सब्जियों में नूडल्स परोसने के तुरंत पहले डालें, नहीं तो नूडल्स सॉफ्ट हो जायेगा और खाने में मजा नहीं आएगा|

Chinese bhel  का नाम भी अलग है और स्वाद भी| चाइनीज खाने में हम ज्यादातर नूडल्स, फ्राइड राइस, मंचूरियन खाते है, क्यूंकि हम इनके बारे में ही जानते है और हमारे शहर के फ़ूड स्टाल में यही मिलता है| अगर आप पहले से थोड़ी सी तैयारी कर के रखें, तो आप मुरमुरे से बनी भेल की तरह इसे भी 5 min में बना सकती है| ये रेसिपी आप तुरंत बनायें, इसे पहले से बनाकर ना रखें, पहले से पूरा बना लेंगी तो नूडल्स की crunchiness चली जाएगी| भारतीय स्वाद के साथ बनी चाइनीज भेल से आप अपने बच्चों और मेहमानों को खुश करें|

अन्य पढ़े:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here